सुना है कि श्रीमान रेहान तारक मेहता का उल्टा चश्मा पर एक नाटक या यों कहें नौटंकी लेकर स्टेज पर होंगे। जो बच्चे उस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं वे काफी उत्साहित हैं। उनका मानना है कि इसी बहाने मिस्टर रेहान और उनके जो तरीके (पढ़ाई को हटाकर) स्टेज पर भी देख लेते हैं।मिस्टर रेहान के बारे में यह कहा जाता है कि उन्हें मेडीटेशन के दौरान नींद काफी आती है। वैसे यह सब गलतफहमी की तरह भी कहा जा सकता है। हम जानते हैं कि मेडीटेट करते समय उस अवस्था को चिर निंद्रा नहीं कहा जाता बल्कि उस समय हर कोई रिलैक्स हो रहा होता है। शायद हमारे रेहान साहब भी रिलैक्स फील करते हों। खुद का शुक्र है अभी तक कोई टीचर कुर्सी से गिरा नहीं, वरना मेडीटेशन के दौरान टीचरों के घायल होने की यह पहली वारदात सुर्खियां बन गयी होती।
सुनने में यह भी आया है कि मिस्टर रेहान का हैयर स्टाइल थोड़ा अजीब था पहले, लेकिन अब उन्होंने अपने बालों को थोड़ा ट्रिम करवा लिया है। यह लुक शानदार है। इससे एक फायदा हो सकता है कि बालों का टार्चर बच सकता है जो उन्हें झटका देने पर हो सकता था। खैर, मिस्टर रेहान के टीचिंग के तरीके के काफी सारे नहीं बल्कि लगभग सभी स्टूडेंट फैन बताये जाते हैं। जो उनसे एक बार पढ़ लेता है उनका फैन हो जाता है। वैसे इससे लगता है मुझे भी स्कूल फिर से ज्वाइन कर लेना चाहिए। इसी बहाने मिस्टर रेहान से मुलाकात हो जायेगी और उन्हें करीब से जानने का अवसर भी।
हम बात कर रहे थे कि ”तारक मेहता का उल्टा चश्म” शो काफी पोपुलर है। मिस्टर रेहान ने स्कूल में स्टेज पर उसे शानदार ढंग से करने की कमान संभाली है। वैसे इस स्टेज शो में सभी बच्चे हैं जिन्हें डायलाग पूरी तरह याद नहीं कराये गये, बल्कि उन्हें काफी सारे डायलाग अपनी तरफ से भी बोलने हैं। ऐसा न हो जाये कि संवाद बोलते समय कामेडी महा-कामेडी में तब्दील हो जाये।
लेकिन फिकर नाट, वी हैव मिस्टर रेहान!
yours harminder
kuch jyada hi acha hua inka natak.. beech me hi sister ne band karwa diya.. kyunki uska moral galat tah..
जवाब देंहटाएंdhanush