माताएं देतीं नवजीवन,
पिता सुरक्षा करते हैं,
लेकिन सच्ची मानवता,
आचार्य जीवन में भरते हैं।
सत्य न्याय के पथ पर चलना,
आचार्य हमें बतलाते हैं,
जीवन संघर्षों से लड़ना,
आचार्य हमें सिखलाते हैं।
ज्ञान दीप की ज्योति जलाकर,
मन आलोकित करते हैं,
विद्या का धन देकर हमको,
जीवन में सुख भरते हैं।
आचार्य ईश्वर से हैं बढ़कर,
कबीर हमें बतलाते हैं,
क्योंकि आचार्य ही भक्तों को,
ईश्वर तक पहुंचाते हैं।
जीवन में कुछ पाना है तो,
आचार्य का सम्मान करो,
शीश झुकाकर श्रद्धा से तुम,
बच्चों उन्हें प्रणाम करो।
-Anshu Chaudhary
(Ex- St. Mariyan)
0 comments