Subscriber Box

बुधवार, मई 29, 2013

संगीता को 10 हजार का पुरस्कार

सीबएसई के इंटरमीडियेट में 96 प्रतिशत अंक पाकर अमरोहा जिले में दूसरा स्थान पाने वाली संगीता आर्य को अब पुरस्कार दिया जायेगा। उसे 10 हजार का ईनाम देने की घोषणा की जा चुकी है। यह पुरस्कार एमएस पब्लिक स्कूल धनौरा की ओर से दिया जायेगा जहां उसने पढ़ाई की।

  स्कूल के मैनेजर वीरेशपाल सिंह इस बात को लेकर काफी खुश हैं कि उनके स्कूल की छात्रा ने नाम रोशन किया। इसलिए उसे ईनाम के तौर पर 10 हजार की पुरस्कार राशि प्रदान की जायेगी।

  वहीं संगीता आर्य का कहना है,‘यह खुशी की बात है कि मैं परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकी। इसके लिए मैं अपने परिवार और शिक्षकों का आभार प्रकट करती हूं।’

-schoolive

0 comments