Subscriber Box

रविवार, जुलाई 17, 2011

मैथ्स का सीरीयस दौर

प्रिया लगता है समय के साथ सीरीयस हो रही है। वह पढ़ाई में मेहनत कर रही है। लगता है इस बार एक्साम में उसकी ग्रेड में सुधार जरुर होगा। उसका भाई दीपक पहले से ही काफी सीरीयस है मगर वह मैथ्स में अधिक संघर्ष करता है। लगता है उसकी एक लड़ाई सी होती है गणित के साथ। कभी-कभी वह मानो भूल जाता है, जबकि कुछ समय पहले सवाल को बेहतर ढंग से कर रहा होता है।

आजकल प्रिया HCF और LCM सीख रही है। उसके लिए उतना आसान नहीं क्योंकि वह थोड़ी सुस्ती भी दिखा रही है। पर तरक्की हो रही है, इसमें कोई दो राय नहीं।

मैं जानता हूं कि गणित मेरे जीवन का सबसे पेचीदा विषय रहा है। यह बात शायद मुझे गणित पढ़ाने वाले टीचर अभी तक नहीं भूले होंगे, खासकर विजया डोगरा जी

देखा जाए, तो प्रिया की गणित मुझसे कई गुना बेहतर है। इसका मतलब मैं मैथ्स में काफी खराब दौर से गुजरा - हां यह सच है।

yours

harminder



0 comments