Subscriber Box

मंगलवार, जून 21, 2011

टीचरों के निकनेम

मैं भरोसे के साथ कह सकता हूं कि टीचरों को अपने निकनेम का पता होता है। फजीहत न हो इसलिए वे चुप रहने में ही भलाई समझते हैं



-------------------------------------

related on web :
definition and examples of nicknames


-------------------------------------



स्टूडेंट
अपने टीचरों के निक नेम रखने में माहिर होते हैं। मैं इन पचड़ों में कभी पड़ा नहीं। उस समय स्कूल की प्रिंसिपल का कोई मशहूर नाम नहीं रखा गया था, लेकिन आजकल स्टूडेंट ने लगता है पुराने विचारों को त्याग दिया।

मैं भरोसे के साथ कह सकता हूं कि टीचरों को अपने निकनेम का पता होता है। फजीहत न हो इसलिए वे चुप रहने में ही भलाई समझते हैं।

अब देख लो, जो लोग आपको शिक्षा दे रहे हैं, आप उनकी ही मजाक उड़ाने में अपनी शान समझ रहे हो। किसी टीचर ने इस पर मुझसे कहा,‘भलाई का तो आजकल जमाना ही नहीं रहा।’

वैसे कुछ टीचर ऐसे हैं भी जिनके एक नहीं दस-दस निकनेम रखे जा सकते हैं। उनपर कोई फर्क भी नहीं पड़ने वाला।

कोई स्टूडेंट दूध का धुला हो, पता नहीं। मुझे खुद पर यकीन हो जाता है और मेरे टीचरों को भी। आप आज भी उनसे पूछ सकते हैं कि मैंने उनकी शान में कितनी गुस्ताखियां की हैं।

आज भी मैं पहले सा ही साधारण हूं, मगर कम शर्मीला। पहले तो पता नहीं कितना शर्माता था। खैर, पुराने दिनों में पहुंचकर मैं कहीं खो न जाऊं इसलिए स्टूडेंट को एक सलाह देता हूं कि भईया टीचरों के अच्छे खासे नाम होते हैं, अपनी तरफ से उनका नामकरण मत करो। इतना टाइम अगर पढ़ाई-लिखाई में लगा लोगे तो किसी की तिजोरी थोड़े ही खाली हो जायेगी। ठीक कहा न। आगे आपकी मर्जी।

-Harminder Singh

0 comments