Subscriber Box

शुक्रवार, अप्रैल 01, 2011

मिंकी निराश है

मिंकी निराश लग रही है। फिलहाल वह हंस बिल्कुल नहीं रही। ऐसा नहीं कि उसे हंसना नहीं आता, और ऐसा भी नहीं कि वह हमेशा दुखी ही रहती है। दरअसल उसका रिजल्ट थोड़ा कमजोर आया है यानि की सके नंबर उसके हिसाब से उतने अच्छे नहीं आये।

मिंकी का भाई मिंकू इतना खुश है कि वह हाथ बांधकर मुंह को थोड़ा उठाकर मजे में घूम रहा है। उसने एक छोटी सी पार्टी भी दी। जबकि उसकी बहन मिंकी का चेहरा मायूसी से भरा है।

खैर, मिंकी अपनी नई कोर्स किताबों को देखकर मन को तसल्ली दे रही है। इस बार न सही, अगली बार वह मन लगाकर पढ़ेगी ताकि अच्छे नंबर ला सके।

वैसे उसे अभी से तैयारी शुरु कर देनी चाहिए।

-harminder singh

1 टिप्पणी:

  1. शुभागमन...!
    कामना है कि आप ब्लागलेखन के इस क्षेत्र में अधिकतम उंचाईयां हासिल कर सकें । अपने इस प्रयास में सफलता के लिये आप हिन्दी के दूसरे ब्लाग्स भी देखें और अच्छा लगने पर उन्हें फालो भी करें । आप जितने अधिक ब्लाग्स को फालो करेंगे आपके ब्लाग्स पर भी फालोअर्स की संख्या उसी अनुपात में बढ सकेगी । प्राथमिक तौर पर मैं आपको 'नजरिया' ब्लाग की लिंक नीचे दे रहा हूँ, किसी भी नये हिन्दीभाषी ब्लागर्स के लिये इस ब्लाग पर आपको जितनी अधिक व प्रमाणिक जानकारी इसके अब तक के लेखों में एक ही स्थान पर मिल सकती है उतनी अन्यत्र शायद कहीं नहीं । प्रमाण के लिये आप नीचे की लिंक पर मौजूद इस ब्लाग के दि. 18-2-2011 को प्रकाशित आलेख "नये ब्लाग लेखकों के लिये उपयोगी सुझाव" का माउस क्लिक द्वारा चटका लगाकर अवलोकन अवश्य करें, इसपर अपनी टिप्पणीरुपी राय भी दें और आगे भी स्वयं के ब्लाग के लिये उपयोगी अन्य जानकारियों के लिये इसे फालो भी करें । आपको निश्चय ही अच्छे परिणाम मिलेंगे । पुनः शुभकामनाओं सहित...

    नये ब्लाग लेखकों के लिये उपयोगी सुझाव.


    ये पत्नियां !

    जवाब देंहटाएं