Subscriber Box

शुक्रवार, सितंबर 17, 2010

सच में उसे पढ़ना अच्छा लगता है



शुभी दूसरों से अलग है, यह मैं नहीं वह भी जानती है। वह किताबों से काफी प्यार करती है। वैसे उसका मकसद डांसर बनना है। लेकिन वह हमेशा अपने मम्मी-पापा के साथ ही रहना चाहती है। वह डांस भी सीख रही थी, मगर एक्साम के कारण उसने कुछ दिन का विराम लिया। उसने बताया था कि वह बूगी-बूगी में जाना चाहती है। इस समय यह शो आ ही नहीं रहा। खैर, वह अपने मुस्कराते चेहरे के साथ सबसे कह रही है कि वह काफी तैयारी करेगी।

उसने शाम को कहा था कि वह अपने पापा के साथ रसगुल्ले और समोसे खाने जा रही है। वह यम-यम कर रही थी। उसकी फेवरिट मिठाई ‘काजू-कतली’ है। वह पूरे मन से पढ़ती है। पढ़ने से जी नहीं चुराती। सच में उसे पढ़ना अच्छा लगता है।

आज उसके भाई ने कहा था कि शुभी में दिमाग काफी है, बस वह आनाकानी करती है। वह केवल कुछ समय ही पढ़ती है। यदि वह इस समय में कुछ समय और जोड़ दे तो कोई उसे मात नहीं दे सकता। she will become the best girl in whole school.

-harminder singh

1 टिप्पणी:

  1. बढ़िया लेख .... कुछ इसी पर है ये लेख जरुर पढ़े .... ......

    इसे भी पढ़े :-
    (आप क्या चाहते है - गोल्ड मेडल या ज्ञान ? )
    http://oshotheone.blogspot.com/2010/09/blog-post_16.html

    जवाब देंहटाएं