Subscriber Box

मंगलवार, मार्च 23, 2010

रिजल्ट अच्छा रहा



आज का दिन मजेदार गया। जैसा मैंने सोचा था उससे कहीं ज्यादा नंबर आये अनमोल और परसी के। दोनों ने 95% से ज्यादा अंक पाये।

मुझे उन्होंने अपना रिजल्ट दिखाया। गणित में दोनों के 50 में पचास आये। अनमोल के 49.5 अंक भी तो पचास के बराबर ही हैं। उन्हें यैलो कार्ड मिला है। इसके अलावा 100 प्रतिशत एटेंडंस के लिए भी दोनों को ट्राफी मिली हैं।

शुभी बेचारी परेशान होगी क्योंकि वह सोच रही थी कि उसे भी यैलो कार्ड मिलेगा मगर ऐसा हो नहीं सका। केवल दो नंबर से वह एक विषय में 45 नंबर पूरे करने से दूर रह गयी। उसे 43 अंक मिले जबकि A1 के लिए चाहिए थे 45 अंक। बेचारी शुभी!

उधर शिवानी ने मुझे रिजल्ट नहीं दिखाया। दीपी कह रही थी कि वह उसके साथ दोपहर को मेरे घर आयेगी। आज लगभग 6 बजने को हैं वह नहीं आयी।

अरे! मुकुल तो मैं भूल ही गया। वह भी तो इनके ही साथ था। उसका क्या हुआ? किसी को पता नहीं।

वह बिल्कुल उस लड़के ही तरह है ‘जो तारे जमीन पर’ में था।

-harminder singh

0 comments