Subscriber Box

सोमवार, मार्च 22, 2010

रिजल्ट के लिए हर कोई उत्सुक है




23 तारीख का दिन छोटे बच्चों के लिए खास होने जा रहा है। मुझे दीपी ने बताया कि कल शिवानी का रिजल्ट मिलेगा। मैं काफी उत्सुक हूं। मैं चाहता हूं कि सबके अच्छे नंबर आयें।

मुकुल को मैं चाहता हूं कि वह कम से कम पास तो हो ही जाये। अगर ऐसा हो जाता है तो उसके माता-पिता उसके लिए जाने कितने ढेर सारे गिफ्ट लाकर रख देंगे।

मैंने सुना था कि मुकुल का जब रिजल्ट आने वाला था। वह स्कूल गया था रिजल्ट लेने तो उसके माता-पिता ने उसके लिए पूरी दावत का इंतजाम कर रखा था बिना ये जाने की उनका बच्चा फेल होगा या पास। बेचारा मुकुल कई विषयों में फेल था। लेकिन मुस्कराते हुए उसके पापा ने उसे कई रसगुल्ले खिला दिये क्योंकि पहले से एक विषय अधिक था जिसमें वह पास हुआ था।

मैं कल मेरठ जाने की सोच रहा हूं। हमने एक बेडमिंटन कोर्ट तैयार किया है जिसके लिए नैट आदि सामान लाना है। कोई बात नहीं बच्चों का रिजल्ट अगले दिन देख लूंगा, लेकिन वे भी उत्सुक होंगे मुझे रिजल्ट दिखाने में।

अनमोल और परसी आज मुझे साइकिल चलाते नजर उस तेजी के साथ नहीं आये। हालांकि आकाश और उसका भाई सुबह से ही इस काम में लगे थे।

कल का इंतजार करते हैं कि कौन क्लास में अव्वल आयेगा और कौन नहीं?

वैसे हर किसी को एक्साइटमेंट तो होती ही है। मुझे भी है उन बच्चों से ज्यादा जो रिजल्ट लेने जायेंगे।

-harminder singh

0 comments