Subscriber Box

शनिवार, अप्रैल 24, 2010

छुट्टी जल्दी होने लगी है



गर्मी की वजह से स्कूलों की छुट्टी जल्दी होने लगी है। प्रभा ने बताया कि वह अब सुबह 6 बजे स्कूल के लिए रवाना होगी। उसे कम से कम एक घंटा पहले तो उठना ही होगा। उधर आरजू की छोटी बहन के कारण वह लगभग 4 बजे उठेगी क्योंकि उनका स्कूल साढ़े 10 बजे ही छूट जायेगा। पांच बजे स्कूल बस आयेगी।

वैसे बच्चे काफी खुश दिख रहे हैं क्योंकि उन्हें सुबह जाकर 12 बजे से पहले अपने घर वापस लौटने को मिल रहा है। कई तो कहते हैं कि अब टीवी आराम से देखने को मिलेगा। पहले स्कूल से दोपहर को आते थे, मां-बाप डांटते थे कि होमवर्क कर लो।

अंजलि पर इन सबका कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वह तो down to earth ही हमेशा रहती है। लेकिन वह पहले से शायद अधिक सीरियस हो गयी है। इस समय वह स्कूल में ही होगी, क्योंकि उन्हें आने में करीब एक घंटा ही लगता है।

राहुल खुद यह चाह रहा है कि वह और अधिक नंबरों से पास हो। उसे sin और cos में इतनी problem नहीं। बस वह physics को और करना चाहता है।

हम शाम को कुछ देर badminton खेलते हैं। साथ मैं कई पड़ौस के बच्चे भी शामिल हो जाते हैं। एक घंटा मजेदार गुजरता है। साथ में व्यायाम तो हो ही जाता है।

-harminder singh

0 comments