Subscriber Box

रविवार, सितंबर 25, 2011

Golu Hate School

golu hate school and he avoid studying.
गोलू को स्कूल जाना अच्छा नहीं लगता या यों कहें वह दुनिया की सबसे खराब जगह जिसे मानता है, वह स्कूल है। दुबला-पतला है गोलू लेकिन आवाज कड़क है।

उस दिन उसकी मम्मी किसी रिश्तेदार के शोक में गयीं तो मिल गया गोलू को स्कूल न जाने का बहाना। ऊपर से शनिवार का दिन था। कहने लगा कि पढ़ाई बगैरह आज के दिन होगी नहीं, जबकि शनिवार को ज्यादातर स्कूल होमवर्क देते हैं ताकि अगले दिन यानि संडे की छुट्टी में बच्चे काम कर सकें, खाली न रहें। गोलू ने मां से कहा कि आप चली जाओ, मैं घर की देखभाल कर लूंगा। उसकी मम्मी जल्दी में थीं।

जब सुमित ने गोलू से स्कूल न जाने का कारण पूछा तो वह बोला की ढोर-डंगरों को भी चारा-चोकर मुझे ही करना है। इसमें थोड़ी हंसी आ सकती है क्योंकि सबको पता है गोलू अपनी पालतू भैंस से बिदकता है, चोकर डालने की बात तो दूर है।

रही बात घर कर रखवाली करने की  तो गोलू अपनी रखवाली कर पाता नहीं घर की क्या खाक करेगा। राह चलते उसे कोई भी बच्चा आसानी से धक्क देकर गिराकर भाग जाता है। वह केवल फिल्मी डायलाग वहीं गिरा हुआ बोलता रहता है।

गोलू स्कूल हेट करता है। यह बात किसी से छिपी नहीं, लेकिन पढ़ने के वह बहाने बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ता, यह भी लगभग सभी जानते हैं।

yours

harminder


0 comments