Subscriber Box

रविवार, सितंबर 25, 2011

Fast food and yum yum...

fast food first love for the kids.
मिंकी को पेट दर्द की समस्या है। शुभी को डाक्टर ने मना किया है मैदा वाली चीजें खाने को। अनमोल कहता है,‘उसे मना किया है फिर भी पेटीज खाई। पेट दर्द हो गया। जाना पड़ा डाक्टर अंकल के पास।’

अब मिंकी की प्रोब्लम भी फास्ट-फूड को खाने की वजह से पैदा हुई है। ये बच्चे रोटी-सब्जी से दूर भागते हैं। चटपटे और फैट वाली चीजें बड़े चाव से खाते हैं। अगर उन्हें कोक-पेप्सी के साथ पेटीज या समोसा तीनों टाइम मिलता रहे तो खाते रहेंगे। पानी जगह कोक पीने की कोशिश में रहेंगे।
कहेंगे -‘Ordinary food, My Foot.’

समोसे, पानी के बताशे बच्चों के मुंह में तुरंत पानी ला देते हैं। वैसे मिंकी की इसमें उतनी गलती नहीं क्योंकि जब भाई बहन समोसे, पेटीज की फरमाईश करेंगे तो बेचारी मिंकी कहां जायेगी?

पेट दर्द की शिकायत मिंकी को ज्यादा है। डाक्टर के सामने वह नादान है, मगर फास्ट-फूड आते ही यम-यम......।

Nothing to say........Surrender!

yours

harminder


0 comments