
जैसाकि मैं पहले भी कह चुका कि शुभी को चिढ़ाने में हर कोई बड़ी बात समझता है। उसे चिढ़ाना आसान भी नहीं। वह मानसी थोड़े ही है जो ‘हट-हट’ करने लगेगी। वह है शुभी जो आसानी से चिढ़ती भी नहीं, मगर उसे गुस्सा आ गया तो बेचारा अनमोल उर्फ अन्नू उसका क्या?
‘तुझे तो घर चलकर बताउंगी अन्नू।’ गुस्से में शुभी का फेवरेट डायलाग।
अब गया अन्नू, बचले भैया - जाएगा कहां? घर जाकर डांट तो तय है।
उस दिन शुभी को किसी ने कह दिया ‘टयूशन की जोनी लीवर’। फिर क्या था बिगड़ गयी वह। अनमोल की हंसी रुक कहां रही थी। अनमोल को कहना पड़ा,‘हम यहां बोलीवुड के जोनी लीवर की बात कर रहे हैं जिसका रंग बहुत ही सफेद है। इतना कि उसे शूटिंग करते समय चेहरे पर काला पोलिश लगाना पड़ता है, तब भी वह सफेद ही रह जाता है।’
यह सब अनमोल सीरीयस होकर कहता रहा, लेकिन द फैक्ट इज़दैट कि वहां मौजूद हर कोई मन ही मन ठहाके लगा रहा था।
yours
harminder
0 comments