Subscriber Box

शुक्रवार, जुलाई 08, 2011

छुट्टी!

holiday school live




















वह
जी हां, वह ही तो,
उसकी याद में,
हम सभी बेचैन रहते हैं।
परंतु सभी जानते हैं,
वह आयेगी,
अवश्य आयेगी,
स्वयंभेव आयेगी,
चंद दिन साथ बितायेगी,
पुन: विदा हो जायेगी,
वादा करेगी पुन: आने का,
प्रतीक्षा करेंगे सभी,
उसके आने की,
पुन: आयेगी,
पुन: वह कार्यकलाप,
शुरु होगा, खत्म होगा,
इस तरह,
तमाम उम्र,
वह आयेगी, जायेगी,
जी हां वह ही तो है,
छुट्टी!


-Kumari Meenakshi


0 comments