
रणवीर कपूर का डांस जो उसने चिल्लर पार्टी में किया है उसके पड़ोस के कई बच्चे फैन हो गए। एक नहीं पूरे चार बच्चों ने गले में रुमाल डाला, फिर उसे सिर पर उसी स्टाइल में बांधा। उनके दूसरे दोस्त क्रिकेट खेलते समय आउट होने पर कहते हैं -‘टांय टांय फिस्स!’ या फिर गेंदबाज बल्लेबाज से कहता है -‘कर दूंगा तेरी टांय टांय फिस्स!’
फिल्मी बुखार बच्चों में नया नहीं है। गोलू तो जाने कब से कहता है,‘ये हाथ नहीं, हथौड़ा है।’ आप उसके गाल पर प्यार से चांटा मारिये तो बोलेगा,‘मर्द को दर्द नहीं होता।’ पूरी नौटंकी का माल लादकर रखता है नन्हा गोलू।
अब शुभी को ही ले लो, मुझसे बोली कि आपने वो गाना सुना है, वो ‘भाग चुड़ैल’ वाला। मैंने कहा कि आमिर अंकल ने टी.वी. पर आकर मना किया है कि उनकी फिल्म बच्चों के लिए नहीं है। इसपर शुभी का रियेक्शन जो भी था, लेकिन घर पर डीवीडी प्लेयर तो है न।
पहले मुकुल ‘वांटेड’ का हीरो बनता था, फिर ‘दबंग’ के स्टाइल को अपनाया। अब लगता है ‘सिंघम’ की तरह करेगा।
Yours
Harminder Singh
0 comments