Subscriber Box

मंगलवार, जुलाई 05, 2011

सीखो
















हंसना
और हंसाना सीखो,
मीठे बोल सुनाना सीखो,

जीना और जिलाना सीखो,
सबका भला मनाना सीखो,

आलस्य त्यागो, संयम सीखो,
पथ पर फूल बिछाना सीखो,

नहीं मांगना, देना सीखो,
दुख में धैर्य जुटाना सीखो,

एक आन पर, दीन-हीन पर,
अपना सर्वस्व लुटाना सीखो।

-Akansha Rastogi


1 टिप्पणी:

  1. आलस्य त्यागो, संयम सीखो,
    पथ पर फूल बिछाना सीखो,

    नहीं मांगना, देना सीखो,
    दुख में धैर्य जुटाना सीखो,

    Bahut Sunder...

    जवाब देंहटाएं