Subscriber Box

रविवार, जुलाई 03, 2011

शुभांगी थोड़ी दुबली हो गयी


शुभांगी का सारा सामान पैक था। मैं कई बैगों को देखकर घबरा गया। घर से बाहर रहने में इतना इंतजाम करना पड़ता है। मैं हर बार की तरह उसका चेहरा टेंशन में पाया।

दिल्ली में हीराकुंडा में गंगा इंटरनेशनल में वह इस साल ग्यारहवीं में है। अकेले रहने की उसने आदत डाल ली है, लेकिन इसमें ‘शायद’ की आवश्यकता है। एक बात जो उसके साथ पहले नहीं हुई थी कि वह थोड़ी दुबली हो गयी है। ऐसा बिल्कुल नहीं कि पहले वह काफी मोटी थी, लेकिन आप उसे चिढ़ाते तो वह बुरा मान जाती।

अभी तक यह दूसरी बार था जब मैं उसके घर गया। पता चला कि उसे गंगा इंटरनेशनल में पहले साल की शुरुआत में ही स्कालरशिप मिली। कमाल यह है कि मुझे तीन-चार महीने बाद अब यह पता चला।

आखिर में एक बात बताना चाहूंगा कि कन्या राशि वाले शर्मीले होते हैं। बातों को छिपाकर रखते हैं, कह नहीं पाते। मेरे साथ यह समस्या काफी समय से है। काफी कोशिश की लेकिन ठीक नहीं हुई।

-Harminder Singh

1 टिप्पणी:

  1. mai aaki jitni bhi taarif karu kam hai... bas ab jab bhi net chalata hu to apka blog jarur kholta hu... kamal hai apke lekh...
    dhanush..

    जवाब देंहटाएं