स्कूल में तमाशे करना कोई नयी बात नहीं। एक बार एक्साम के वक्त एक लड़के ने एक लड़की की बुरी तरह पिटाई की। उसके सिर के कई बाल भी उसके हाथ में थे। मगर जगबीर सिंह ने उसे एक्साम-रुम से बाहर बुलाकर जो जबरदस्त धुलाई की वह कभी भूला नहीं होगा।कारण क्या था? मुझे आजतक पता नहीं चला। खैर, हमारे रुम में हमसे जूनियर एक लड़का एक्साम दे रहा था जो बछरायूं के जस्ट बाद एक गांव से आता था। नाम उसका मैं लिख नहीं रहा क्योंकि 12-13 साल पहले ही उसकी काफी खिल्ली उड़ चुकी। इतना बुरा भी नहीं मैं।
उसने टीचर से टायलेट जाने की इजाजत मांगी। काफी देर बाद वह रुम में दाखिल हुआ तो उसका चेहरा लाल था। वह पसीने में नहाया हुआ था। मैं उसे हैरानी से देखता रहा और टीचर व कई परीक्षा दे रहे बच्चे भी।
थोड़ी देर बाद जगबीर सिंह रुम में हाजिर हुए। उस लड़के को हाथ पकड़कर बाहर ले गये। जब वह रुम में लौटा तो उसके हाव-भाव देखकर साफ तौर पर कहा जा सकता था कि जगबीर सिंह ने उसपर जमकर हाथ साफ किया है। उसकी काफी मरम्मत की जा चुकी थी।
हमें बाद में इतना ही पता चला कि उस लड़के ने टायलेट से निकलते ही एक लड़की को खूब पीटा था। उसके सिर के बाल तक उसने नहीं बख्शे। लड़की उस समय पानी पीकर क्लास की ओर लौट रही थी। बात क्या थी यह आजतक मालूम नहीं चल सका।
छुट्टी के समय उसे जानने वाले कई बच्चों ने उसे चिढ़ाया भी। पर वह लड़का चुप रहा।
-Harminder Singh
0 comments