Subscriber Box

शनिवार, मई 22, 2010

गुलनवाज फिर शीर्ष पर



सीबीएसई के 12वीं के नतीजे आने के बाद बच्चे उतने खुश नहीं थे। जेपी नगर का रिजल्ट उतना अच्छा नहीं रहा जैसा माना जा रहा था। सैंट मैरी तक में कुछ बच्चे फेल हो गये। यह वह स्कूल है जहां रिजल्ट शत-प्रतिशत रहता था। जबकि विश्वबंधु में तो हालत सबसे पतली रही है। वहां का पूरा सिस्टम ही खराब माना जा रहा है। यहां तक कहा जा रहा है कि पढ़ाई का स्तर दिन-ब-दिन खराब होता जा रहा है।

इस बार भी जवाहर नवोदय विद्यालय बसेड़ी के गुलनवाज ने जिले में सर्वाधिक अंक हासिल किये। उसने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। गुलनवाज ने दसवीं की परीक्षा में भी जिले में बेहरीन प्रदर्शन किया था। सैंट मैरी के कई बच्चे टोप टैन में रहे।

बलविन्दर सिंह ने 93 प्रतिशत अंक हासिल किये जबकि के. सतोष और मृदृल निगम ने संयुक्त रुप से 91 प्रतिश अंक हासिल किये। ये तीनों सैंट मैरी के बच्चे हैं।

विश्व बंधु में वियोम मिश्र ने सर्वाधिक 89 प्रतिशत अंक हासिल किये। जबकि उसी स्कूल के असीम ने 88 प्रतिशत।

अब दसवीं के रिजल्ट का इंतजार है।

-harminder singh

0 comments