Subscriber Box

शुक्रवार, सितंबर 19, 2014

Exam हुए तो राहत मिली

exam give relaxation
मैथ्स के एग्जाम के बाद जो राहत मिली वह बच्चों को आने वाले पेपरों के लिए भी राहत की तरह काम करेगी।
इम्तिहान फिर से आये हैं। बच्चों ने एग्जाम दिये तो उन्हें राहत मिली। यह इसलिए क्योंकि उससे पहले वे काफी नर्वस थे। वे घबरा रहे थे। बाद में सब सही हो गया।

बच्चों का कहना था कि उनका मैथ्स का पेपर सही गया। वे चाहते हैं कि सभी पेपर इसी तरह सही जायें।

एक बच्चे ने बताया कि उसकी मां भी उसके साथ डर रही थीं। हालांकि यह बोर्ड आदि के पेपर नहीं थे, लेकिन डर तो लगता है। जब पेपर छूटा तो उसकी मां के चेहरे पर खुशी थी।

आजकल माता-पिता बच्चों के साथ जी जान से जुटते हैं ताकि वे बेहतर कर सकें। जो माता-पिता संजीदा हैं अपने बच्चों के भविष्य को लेकर उनके बच्चे नये शिखर छूते हैं।

मैथ्स के एग्जाम के बाद जो राहत मिली वह बच्चों को आने वाले पेपरों के लिए भी राहत की तरह काम करेगी। वे मेहनत से जुटे हैं।

अभी कई पेपर बाकी हैं। उसके बाद देखते हैं बच्चे कैसा करते हैं?

~school live blog

0 comments